फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी औरास से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के ईदगांव निवासी बाबूलाल (55), बेटे शिवनारायण (30), राजकुमार (23), बहू प्रतिमा (21) और परिवार की ईश्वर देवी (45) व बेटे अमन (24) के साथ कार से बालाजी दर्शन करने गए थे। रविवार सुबह चार बजे सभी एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सबसली खेड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे तभी कार चला रहे राहुल (23) को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाबूलाल के दोनों बेटों के अलावा ईश्वर देवी और उनका बेटा अमन घायल हो गए जबकि बाबूलाल, बहू प्रतिमा और चालक राहुल बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेक्स्यू टीम घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को औरास टोलप्लाजा पर खड़ी करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें