फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजे सहित दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर साइकिल सवार से टकराकर बाइक सवार चाचा भतीजा सड़क किनारे खंती में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत की हो गई जबकि बाइक चला रहा भतीजा और साइकिल सवार को पुलिस ने गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के गुरुबक्स खेडा गांव निवासी राजू (40) पुत्र छेदालाल मंगलवार देर शाम अपने भतीजे सोनू (24) के साथ बाइक से पुरवा की ओर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते मे कुशलखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार देवीलाल (45) से आमने सामने टकरा गया। अनियंत्रित बाइक खंती में पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार चाचा, भतीजा और साइकिल सवार को पीआरवी 2933 ने आनन फानन असोहा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू और देवीलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ राजू पंजाब के जालंधर में एक सराफा दुकान में काम करता था। वह करीब एक महीना पहले ही गांव आया था। पति की मौत के पत्नी गुड़िया औरक दो बच्चों का बुराहाल है। असोहा एसओ संतोष सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें