गर्मी से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लू चलने से लोग परेशान हैं। लगातार तीन दिन से तपिश बेहाल किए है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के पांच अप्रैल तक बूंदाबांदी की संभावना जताने से लोग राहत की उम्मीद लगाए थे लेकिन फिलहाल गर्मी कम होते नहीं दिख रही है।
मंगलवार सुबह से ही गर्म हवा चलने लगी।
दोपहर में 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम की हवा चलने से भीषण गर्मी रही। आर्र्दता घटकर 15 फीसदी रह गई है। न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे के भीतर एक डिग्री बढ़कर 23.3 रहा। मौसम विभाग के उप्र निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि विक्षोभ न बन पाने से गर्मी और बढ़ेगी।