फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में रोजाना औसतन 400 महिलाएं डॉक्टर को दिखाने पहुंचती हैं। इनमें गर्भवती सहित अन्य महिलाओं को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉक्टर अवकाश पर होने से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद रहा। जांच कराने पहुंचीं 31 महिलाएं कक्ष पर ताला लगा देखकर मायूस होकर लौट गईं। वहीं, मरीजों ने नाराजगी जताई कि अगर डॉक्टर अवकाश पर जा रहे थे तो इसकी सूचना पूर्व में देनी चाहिए थी। कई गर्भवती महिलाएं कई किलोमीटर दूर से आई थीं। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे तो बाद में आने की बात कहकर लौटा दिया गया। सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात डॉक्टर छुट्टी पर थे। शनिवार को संचालन शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें