बारासगवर में घटनास्थल की जांच करते उपपरिवहन आयुक्त अनिल मिश्र व मौजूद थाना पुलिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज बिजली बिल और बच्चों की स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने भेजे गए ज्ञापन में मांग की कि देर से जमा जीएसटी रिटर्न पर पेनाल्टी, ब्याज या जुर्माना न लिया जाए।
लाकडाउन में बंद रही दुकानों व गोदामों का बिजली, पालिका, नगर पंचायत व जिला पंचायत का बिल/टैक्स माफ किया जाए। ट्रक, बसों, टेंपो टैक्सी का बीमा, परमिट रोड टैक्स तीन माह का माफ किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बैंक लोन का ब्याज माफ करने की भी मांग उठाई। व्यापारियों पर लिखे गए मुकदमे वापस लिए जाएं। सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों को तीन माह की फीस न लेने के आदेश जारी करने की मांग की गई।
शुक्लागंज में चंपापुरवा, आदर्शनगर आदि मोहल्लों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी मार्ग की दुकानें 21 दिन के लिए बंद की गई हैं। जिलाध्यक्ष ने रोस्टर वाइज समयबद्ध तरीके से दुकान खोलने का आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक तिवारी, शिवराम जायसवाल, रवींद्र कुमार मिश्रा, मुन्ना शुक्ला, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रभाकर पांडेय भी शामिल रहे।