फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टैंक की सफाई करते दो श्रमिकों की जहरीली गैस से मौत

Thu, 23 Feb 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में ईटीपी (इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिकों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। अस्पताल में जैसे ही मौत की पुष्टि हुई ठेकेदार शव छोड़कर भाग निकला। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इब्राहिमबाग निवासी छुन्नू (26) और पुरवा कोतवाली के बेहटा नथई गांव निवासी राहुल राजपूत (25) दही थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर एक स्थित रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में काम करते थे। बुधवार देर शाम दोनों ईटीपी टैंक की सफाई करने उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। अन्य कर्मचारियों ने दोनों को टैंक से निकालकर ठेकेदार तालिब के साथ जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही तालिब वहां से रफूचक्कर हो गया।

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने स्लाटर हाउस पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन के मुताबिक, दोनों करीब चार साल से यहां टैंक सफाई का काम करते थे। बुधवार को सफाई के दौरान पेचकस टैंक में गिर गया था। उसे उठाने के लिए छुन्नू नीचे उतरा और वह बेहोश हो गया, राहुल बचाने पहुंचा तो उसकी भी जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें