सफीपुर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकहन राजपूतान निवासी दिव्यांग अंकित ने गांव के ही शिवमंगल सैनी के घर को किराए में लेकर वहां पेपर बैग बनाने का कारखाना चलाते हैं। मंगलवार शाम वह रोज की तरह शाम पांच बजे कारखाने के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह कारखाने पहुंचने पर वहां ताला टूटा मिला। पीड़ित अंकित ने बताया कि अज्ञात चोर कारखाने के अंदर रखी लगभग 60 हजार कीमत की चार बैटरी पार कर दी है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा। (संवाद)