उन्नाव। माखी और औरास थानाक्षेत्र में शोहदों ने दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास किया। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर ली और मुकदमा दर्ज किया।
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव में जानवरों के लिए घास लेने खेत गई एक महिला से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर गिरा दिया।
लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया तब थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
वहीं, माखी थानाक्षेत्र में दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि दबंग ने उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।