फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो तस्कर 3.800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पुलिस ने दो तस्करों को 3.800 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के पास से गांजा बिक्री के 7100 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

उन्नाव-लालगंज हाईवे कोलुहागाड़ा अंडरपास के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ऑटो से जा रहे दो युवक संदिग्ध मिलने पर उनके पास रहे झोले की तलाशी ली तो उसमें 3.800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तलाशी में दोनों के पास से गांजा बिक्री के रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अना नाम लाऊखेड़ा निवासी साजन और दूसरे ने कानपुर चकेरी के ओमपुरवा का राजू बताया। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को मादक पदार्थ की तस्करी में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


गंजा बिक्री के लिए चर्चित हैं सात गांव
थानाक्षेत्र के नेवरना, लाऊखेड़ा, चपरी, कुरमापुर, मवैया और आजाद मार्ग चौराहा के साथ कस्बे के एक ढाबे से गांजा बिक्री होती है। पुलिस की भी जानकारी में रहता है। पिछले सप्ताह कुरमापुर स्थित अंडरपास के पास महिला का गांजा बिक्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। पुलिस कभी-कभार कार्रवाई कर कोरम पूरा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें