उन्नाव। डीएम की सख्ती के बाद स्कूली वाहनों की शुरू हुई चेकिंग में हकीकत सामने आने लगी है। विद्यालय प्रबंधकों द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के स्कूली वाहन अनाड़ी चालकों को चलाने के लिए दिए जा रहे हैं।
शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई व सीओ सिटी रामकिशुन यादव के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई तो यह हकीकत सामने आ गई। बिना डीएम और कागज के दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया।
अधिकारियों को कानपुर के जयपुरिया स्कूल व उन्नाव के बाल विद्या मंदिर के वाहन चालकों के पास डीएल नहीं मिला। यही नहीं वाहनों के कागज न होने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा ब्रिलिएंट इंटर कालेज व पैट्रियाट इंटर कालेज सहित तीन और वाहनों का चालान किया गया।