फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, तीन घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पता पूछने के बहाने लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का माल और बाइक भी बरामद हुई है। लुटेरों ने 20 दिन पहले अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत उदशाह के मजरे गहरूबाग निवासी अमीन नवनीत यादव से 20 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के बृजपालपुर के पास दो बाइकों पर सवार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल और पर्स छीन लिया था। पर्स में 3200 रुपये और कागजात थे। आरोपी कच्चे रास्ते से मियागंज-सफीपुर मार्ग पर पड़ने वाले गांव मवई ब्रम्हनान पहुंचे। वहां मवई ब्रम्हनान गांव के राजगीर अशोक कुमार को पता पूछने के बहाने रोका और उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये थे। इसी दिन लुटेरों ने रात में कोतवाली क्षेत्र के बम्हणा निवासी शिक्षक नेता सत्यप्रकाश द्विवेदी के साथ भी घटना की।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर और ब्रम्हणा के बीच पता पूछने के बहाने सत्यप्रकाश को रोका और कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल लूट ले गए थे। मंगलवार को पुलिस को लिलौरी पुल के पास संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम प्रतीक कुशवाहा निवासी देवगांव और दूसरे ने कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया बताया। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया दोनों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार किया। मोबाइल, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों पर कई थानों में लूट के मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें