फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे बंद रहे शहर के दो बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के दो बिजलीघर नौ घंटे बंद रहे। पीडीनगर व इब्राहिमाबाग उपकेंद्रों में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जो शाम 6 बजे तक बंद रही। हालांकि आपूर्ति शुरू होने के बाद लोकल फाल्ट के कारण आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र के 33/11 केवी के दो विद्युत उपकेंद्रों पीडीनगर व इब्राहिमाबाग में आपूर्ति अनुरक्षण और मरम्मत कार्य कराया। यह काम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला। इन उपकेंद्रों से जुड़े मोतीनगर, बाबूगंज, कृष्णानगर, पीतांबरनगर, पीडीनगर, इंद्रानगर, एबीनगर, डीएसएन कालेज रोड समेत अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। उपखंड अधिकारी टाउन विशाल वर्मा ने बताया कि अनुरक्षण व मरम्मत कार्य के कारण पीडीनगर व इब्राहिमाबाग उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे बंद कर दी गई थी। शाम 6 बजे काम समाप्त करके आपूर्ति चालू कर दी गई। नौ घंटे बिजली गुल रहने से क्षेत्रों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें