फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा समेत दो की बुखार से मौत

Thu, 01 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। गंजमुरादाबाद ब्लाक के कई गांवों में जारी बुखार के कहर में एक छात्रा समेत दो लोगों की जान चली गई। मां-बेटी समेत दो दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमार हुए लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बांगरमऊ तहसील के शेरपुरकला में पांच लोगों को मौत के बाद बुखार का कहर अब चहोलिया गांव में जारी है। कई दिनों से बीमार कक्षा आठ की छात्रा मदाना (14) पुत्र पुत्तीला को परिजनों ने मंगलवार शाम बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। देर रात गंभीर हालत में डॉक्टरों ने देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव लौट गए।

बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती इसी गांव की केतकी (50) पत्नी उजागर को बुधवार दोपहर जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने बताया कि पूरा गांव बुखार की चपेट में है। गांव के रिजवान का पूरा परिवार बुखार की चपेट में है। रिजवान की पत्नी सूफिया (30) बेटी उसरा (12) अजरा (10) के अलावा यहीं के रहने वाले इमरान की बेटी रेशमा (10), लवकुश की बेटी आरती (18) सलीम की पत्नी नरगिस (28) भी तेज बुखार से परेशान हैं। पूर्व प्रधान आजाद ने बताया कि गांव में कई दिनों से बुखार का प्रकोप जारी है। उन्होंने बताया कि कई बार सूचना देने के बाद बुधवार सुबह डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


 डिप्टी सीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची है और लोगों के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाने के साथ ही दवा का वितरण भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें