फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, दस लोग घायल

Wed, 01 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बीघापुर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम रायबरेली की ओर जा रही कार शारदा नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खंती में चली गई। हादसे में शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी अश्वनी श्रीवास (22) पुत्र राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर अतरधनी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अतरधनी गांव निवासी मुईन (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। इसी तरह, गंजमुरादाबाद कसबा के पास आटो पलटने से उसमें सवार बांगरमऊ कसबा के पन्नीटोला निवासी पूजा, निशा, लाली और संदीप समेत सात यात्री घायल हो गए। सभी हरदोई स्थित आलू मिल में काम करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुरवा संवाददाता के अनुसार, उन्नाव-पुरवा मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनकी तीन साल की बेटी घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और बेटी का हालत गंभीर है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुकुंद खेड़ा गांव निवासी सुनील लोधी (30) रविवार को पत्नी सुमन (28) और बेटी प्रियांशी (3) के साथ ससुराल पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव गया था। मंगलवार सुबह लौटते समय उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बिछिया गांव के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति और उनकी बेटी घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लेकर जाते समय सुमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें