फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेंगू के दो और नए केस, बुखार के 17 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में दो और नए बुखार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित गंभीर 17 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

फिजीशियन के अनुसार सामान्य बुखार मरीजों की भी प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं। ऐसे मरीजों का भी इलाज डेंगू मरीजों की तरह ही किया जा रहा है।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के दो और नए केस मिले हैं। इनमें शुक्लागंज के इस्लाम नगर की 50 वर्षीय महिला और असोहा के संभूखेड़ा में 20 साल के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 193 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने संक्रमितों के घर के आसपास एंटीलार्वा छिड़काव कराने का निर्देश दिया। वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे 17 गंभीर बुखार मरीजों को डॉक्टरों ने भर्ती किया। डेंगू की संभावना पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि सामान्य बुखार मरीजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में ऐसे मरीजों की प्लेटलेट्स 50 हजार से कम मिल रही हैं। इन मरीजों का इलाज भी डेंगू के मरीजों की तरह किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें