फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारी पिता-पुत्र से लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। सीतारामखेड़ा गांव के पास एक पखवाड़ा पहले किराना दुकान बंद कर घर जा रहे पिता-पुत्र से हुई 25 हजार रुपये लूट की घटना में पुलिस ने दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि तीन आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जयप्रकाश रूरी गांव के चौराहे पर किराना दुकान किए हैं। छह सितंबर की रात दुकान बंद कर पिता हरिश्चंद्र के साथ घर जा रहे थे। सीतारामखेड़ा गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। जांच में दुकानदार के परिचित रूरी गांव निवासी रामजी की मुखबिरी पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी। घटना में दो अन्य नाम सामने आने पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सात सितंबर को हरदोई के कासिमपुर के गौसगंज निवासी सूरज उर्फ बबलू, मल्लावां के पठान टोला निवासी रेहान खान उर्फ रहीश और रामजी को गिरफ्तार किया था। इसी घटना में और आरोपियों में मल्लावां के गुलबहा निवासी सुधीर और शुक्लागंज के इंद्रानगर निवासी विष्णु को पुलिस ने सोमवार को संडीला अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के 5350 रुपये भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें