फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में दो माह का राशन मिलेगा

Sun, 03 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस माह एपीएल व बीपीएल कार्डधारकों को दो माह का राशन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एपीएल व बीपीएल के लिए अतिरिक्त अनाज आवंटित किया है। इसका वितरण 15 व 16 मई को विशेष दिवस का आयोजन कर कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


 वर्तमान में एपीएल कार्डधारकों को प्रति माह 10 किलो गेहूं दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि एपीएल योजनांतर्गत एपीएल दर पर 11849.40 क्विंटल गेहूं का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। वहीं बीपीएल परिवारों के लिए 2971.60 क्विंटल गेहूं व 4461.40 क्विंटल चावल का अतिरिक्त आवंटन हुआ है।

डीएसओ के मुताबिक, इस माह एपीएल कार्ड धारक को अप्रैल व मई का मिलाकर 20 किलो गेहूं दिया जाएगा। बताया कि अतिरिक्त बीपीएल परिवारों के लिए आवंटित गेहूं/चावल दो माह का अर्थात 7.50 किलो गेहूं और 11.25 किग्रा चावल प्रतिकार्ड पर वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 15 व 16 मई को विशेष वितरण दिवस का आयोजन किया जाएगा। यदि किसी भी कोटेदार ने इसमें लापरवाही या अनियमितता बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें