फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर

Wed, 06 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक सुरेंद्र की रोती बिलखती पत्नी व बेटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आती। चिकित्सक के अनुसार सिर मे चोट आने के कारण बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन

सोहरामऊ कसबा निवासी सुरेंद्र अवस्थी (44) पुत्र माताप्रसाद मंगलवार शाम बाइक में कस्बे के सामने पेट्रोल पंप पर स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए घर से निकले। हाइवे पर सड़क पार करते समय दूसरी दिशा से आ रही बाइक ने सुरेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार सोहरामऊ के सरौती गांव निवासी सूरज (26) पुत्र नारायण व सहदेव (28) पुत्र तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत चिंताजनक है। पुलिस से घटना की जानकारी पाकर मृतक सुरेंद्र के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मीना अवस्थी अस्पताल परिसर में ही बेहोश हो गई। उनका इकलौता 14 वर्षीय बेटा हरिओम मां के सीने से लिपट कर चीख पड़ा। बेटी शिखा, रिचा, प्रिशू पिता की मौत से बदहवाश हो गई। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


हादसे से परिवार में गम और आक्रोश फूट-फूटकर भरा था। कई बार शव मर्च्युरी ले जाने को लेकर परिजनों की पुलिस से भी नोकझोक हुई। हालांकि परिवार के कुछ लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। उधर, फतेहपुर चौरासी के भड़सर नौसहरा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (40) सात से ट्रक चलाकर परिवार की जीविका चला रहे थे। वर्तमान में वह कानपुर के बाकरंगज निवासी भुवनेश कुमार का ट्रक चला रहे थे। ट्रक एचपी गैस प्लांट से अटैच था। मंगलवार शाम लखनऊ से सिलेंडर उतारकर वह दही चौकी स्थित एचपी प्लांट जा रहे थे।

दही चौकी के पास टायर में हवा कम होने पर वह ट्रक रोककर नीचे उतरे। अभी वह टायर की हवा चेक कर रहे थे कि अचानक टायर फट गया। हादसे में सुनील की मौत हो गई। छोटे भाई सुधीर ने बताया कि मृतक के चार पांच बच्चों का पिता था। जिनमें चार बेटी अंजलि, राखी श्रद्धा,रूपाली, व बेटा कृष्णा है। कृष्णा अभी पांच साल का है। उधर पति की मौत की सूचना मिलने पर संध्या बदहवाश हो गई। हादसे में पति को खोने के बाद उसे अपने मासूम बच्चों की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें