फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत, सात घायल

Fri, 20 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि मां-बेटी समेत सात लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से दो लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं हरदोई मार्ग पर टेंपो और टाटा मैजिक की भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हुई।
विज्ञापन


अजगैन संवाददाता के अनुसार, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अजगैन में पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के पतारी गांव निवासी मो. साहबान और उसकी पत्नी अजमतुनिशा को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजमतुनिशा (32) को मृत घोषित कर दिया। साहबान ने बताया कि उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में थी।

गुरुवार को वह अपनी ससुराल हैदरगंज लखनऊ से पत्नी को लिवाकर घर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साहबान को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सफीपुर संवाददाता के अनुसार, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कसबा के पास टेंपो और टाटा मैजिक में आमने-सामने हुई भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। टेंपो में बैठे हसनगंज के गढ़ी बहरौली गांव निवासी शिवनाथ (65), पुलिस ट्रेनिंग सेंटर काली मिट्टी में आरक्षी चालक के पद पर तैनात राकेश कुमार पांडेय की पत्नी सीमा पांडेय (45) और बेटी दिव्या (20), फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के लवानी गांव निवासी राजू (40) व उनकी पत्नी सरोजनी (35), इसी गांव की सोमवती (16) पुत्री लालता प्रसाद, प्रीती (17) घायल हो गए।

हादसे के बाद टेंपो और टाटा मैजिक वैन के चालक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने वृद्ध शिवनाथ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें