फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किशोरी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर व लखनऊ में कोरोना का इलाज करा रहे किशोरी व एक बुजुर्ग की बुधवार शाम मौत हो गई। नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान व एक पेट्रोलपंप संचालक पुत्र सहित जिले में 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें तीन का नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। जबकि 13 संक्रमितों को बिछिया व औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुरवा कस्बा निवासी किशोरी (16) की 7 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, शहर के बड़ा चौराहा शाहगंज निवासी 62 वर्षीय वृद्ध को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर मंगलवार को परिजनों ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कालेज में ही इलाज चल रहा था। बुधवार शाम को उनकी भी मौत हो गई।
हसनगंज तहसील के ब्लॉक नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख के साथ, रायपुरगढ़ी निवासी 39 वर्षीय युवक, बिरसिंहपुर का 55 साल का अधेड़ व बख्तूखेड़ा गांव निवासी पेट्रोलपंप संचालक का 35 वर्षीय पुत्र के साथ मियागंज ब्लॉक में मिर्जापुर कला गांव के 35 वर्षीय प्रधान, इसी गांव का 18 वर्षीय युवक, भोगला गांव निवासी 22 वर्षीय युवक, सिर्स चेरी गांव में महिला (26) व सैफपुर गांव में महिला (21) व उसके तीन साल के बेटे की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं, शुक्लागंज के मोहल्ला गांधीनगर में 35 साल का युवक, 25 साल की युवती के साथ आजादनगर मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय युवक, सुमेरपुर में 37 साल का युवक व बांगरमऊ में नगर पालिका कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। ट्रूनेट मशीन से शहर के सिविल लाइन निवासी एक शराब व्यापारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 15 संक्रमित मिले हैं। जिसमें तीन का इलाज लखनऊ व कानपुर नर्सिंगहोम में चल रहा है। 12 संक्रमितों को औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 524 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 524 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 196 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 319 का इलाज चल रहा है। इसमें 9 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
मास्क न लगाने पर 21 से एसडीएम ने वसूला जुर्माना
मौरावां। हिलौली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बुधवार को एसडीएम पुरवा राजेश प्रसाद चौरसिया व सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गांव कटरा चेतराय में उन्होंने ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा। रमईखेड़ा व अमलिहनखेड़ा गांव में लोगों से बातचीत कर घर में रहने की अपील की। बेहटा गांव में मास्क न लगाए मिलने पर चार दुकानदारों से जुर्माने की रकम वसूली। वहीं, कालूखेड़ा पहुंचने पर मास्क न लगाए 17 दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें