उन्नाव। नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में कोविड एलटू अस्पताल में अधेड़ समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक महिला सिपाही व एंबुलेंस चालक सहित 63 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 16 की रिपोर्ट लखनऊ व अन्य की कानपुर की अलग-अलग लैब से आई है।
सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती शहर के शेखपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को 24 अगस्त को भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव उमरावखेड़ा निवासी 48 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ होने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में पुरवा कोतवाली में तैनात महिला सिपाही, एंबुलेंस का चालक, 28 साल का युवक, गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना में 28 साल का युवक, फतेहपुर चौरासी के गांव ढकिया में 24 साल की युवती, बांगरमऊ सीएचसी में हुई जांच में नगर के ब्लॉक रोड की 45 साल की महिला, न्यू कटरा मोहल्ले में 30 साल का युवक, 32 साल की महिला, नानामऊ मोहल्ले की 24 साल की युवती, बीघापुर में 35 साल का युवक, असोहा में 32 साल की महिला, नवाबगंज में 28 साल का युवक, सुमेरपुर में 35 साल का युवक, शहर के पुरानी बाजार में कैंप लगाकर हुई जांच में 6, कांशीराम कॉलोनी में 6, जिला अस्पताल पुरुष में 2, जिला महिला अस्पताल में गर्भवती, ट्रूनेट की जांच में 4 युवक, मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में 35 व 20 साल का युवक, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 13 व कानपुर लखनऊ की लैब से हुई जांच में जिले में 16 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 25 को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 38 में 36 मरीजों को बिछिया व श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल व 2 गंभीर मरीजों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 63 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 25 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 36 मरीजों को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल व 2 गंभीर मरीजों को सरस्वती कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 1744 संक्रमित
जिले में अब तक 1744 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 900 को घर भेजा जा चुका है। 806 का इलाज चल रहा है। इसमें 38 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।