फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हिंदी न पढ़ पाने पर दो प्रधान शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान नवाबगंज ब्लॉक के दो स्कूलों में छात्रों के हिंदी न पढ़ पाने पर प्रभारी बीएसए ने दो प्रधान शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं बीईओ को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी अधिकारी व प्रमुख सचिव स्टांप पंजीयन, खनन बीना कुमारी मीना ने 14 अक्तूबर को नवाबगंज ब्लॉक के अलगनगढ़ प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया था इस दौरान कक्षा 5 के छात्र भीम ने रुक रुककर हिंदी पढ़ी थी। वहीं इसी कक्षा का छात्र कपिल हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाया था। इस पर प्रधान शिक्षिका मीनाक्षी अवस्थी को दायित्वों के प्रति उदासीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय नौदहा में भी नोडल अधिकारी पहुंची थी। यहां कक्षा तीन की छात्रा अंजलि व कक्षा 5 का छात्र तेज बहादुर हिंदी नहीं पढ़ पाया था। इस पर प्रधान शिक्षिका अंजू चौरसिया को निलंबित कर दिया गया। डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच बीईओ मुख्यालय अजीत निगम को दी गई है। 15 दिन के अंदर जांच अधिकारी आरोप पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

बीईओ को भी दी गई प्रतिकूल प्रविष्ट
नवाबगंज के दो प्राथमिक स्कूलों में छात्राओं के हिंदी न पढ़ पाने व स्कूल के पठन-पाठन व्यवस्था सही ना मिलने पर डीएम देवेंद्र पांडेय ने बीईओ कृष्णदेव यादव को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें