फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेई ने तीन पर दर्ज कराई सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट

Sat, 02 Aug 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। बिजली निगम के जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट कर जान से मार देने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी जेई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हसनगंज उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता नीरज कुमार पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उपखंड कार्यालय के बाहर 25 जुलाई को सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आदमपुर बरेठी निवासी आदित्य प्रताप सिंह व दो अज्ञात लोग आए और कर्मचारी शैलेश कुमार से गालीगलौज व तेज आवाज में बात करने लगे।
यह सुनकर वह बाहर निकले तो ज्ञानेंद्र सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उनका कॉलर पकड़कर धक्कामुक्की की। आदित्य प्रताप सिंह ने जान से मार देने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के आदित्य प्रताप सिंह के भाई आदमपुर बरेठी निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुत्र अभिमन्यु सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 जुलाई को वह हसनगंज उपकेंद्र में बिजली का बकाया बिल जमा करने गया था। तभी जेई नीरजपाल ने उसे देखते ही गालियां दीं। साथ ही मारपीट करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संदीप शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज था। विभाग ने नोटिस भेज कर जुर्माना जमा करने को कहा था। इससे वह आक्रोशित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें