फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कटिघरा के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव तालिबपुर रहली निवासी अजय (20) पुत्र टेकराम व अंशु (19) पुत्र मुंशीलाल शनिवार को दिल्ली जा रहे दोस्त को बस में बैठाने के लिए बाइक से बांगरमऊ गए थे। रात करीब 9:30 बजे लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कटिघरा के सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोस्त घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय मजदूरी करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां रूपा और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक अंशु पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह भी मजदूरी करता था। अंशु की मौत से मां राजेश्वरी और अन्य परिजन बेहाल हैं। उपनिरीक्षक विष्णु दत्त ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें