फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डीसीएम और डंपर में भिड़ंत, दो चालक और क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी के पास मौरंग लदे डंपर और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। कोतवाली पुलिस के साथ दही थाना पुलिस और एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डंपर चालक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। करीब 20 मिनट तक यातायात में दिक्कत आई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थाना सुल्तानपुर के गांव केसरी निवासी मुंशी का पुत्र कन्हैयालाल(28) क्लीनर मध्यप्रदेश के ही बिलाकेशगंज निवासी हरिओम (29) के साथ डीसीएम बिहार से पनीर उतारकर भोपाल जा रहा था। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सुबह करीब आठ बजे सदर कोतवाली के नवीन मंडी के पास विपरीत दिशा से आ रहे मौरंग लदे डंपर से उसकी भिड़ंत हो गई।
कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक, दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और एडिशनल एसपी शशि शेखर घटनास्थल पर पहुंचे। डंपर में फंसे चालक कनपुर देहात के थाना भोगनीपुर के गांव छेतानी निवासी आसिफ उर्फ छोटे (22) पुत्र जुम्मन को निकलवाकर तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें