फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वायजनिंग से दो दर्जन छात्राएं बीमार , 17 पहुंची अस्पताल

Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार सुबह चाय-बिस्किट खाने के कुछ देर बाद करीब दो दर्जन छात्राओं को उल्टी शुरू हो गई। वार्डेन ने बीईओ ने तत्काल एंबुलेंस भेजी और गंभीर रूप से बीमार 17 छात्राओं को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही डीएम और अपर निदेशक बेसिक शिक्षा जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल लिया। सीएमओ की देखरेख में सभी का इलाज शुरू हुआ।  छात्राओं ने बताया कि बुधवार रात को दाल-चावल खाने के कुछ देर बाद मिचली हुई थी। गुरुवार सुबह चाय और बिस्किट खाया इसके बाद उल्टियां शुरू हो गईं। डॉक्टर रात का खाना ठीक से पका न होने के कारण होने की बात कह रहे हैं। डॉक्टर छात्राओं की हालत में सुधार बता रहे हैं।

सरोसी के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में गुरुवार सुबह आठ बजे छात्राओं को नास्ते में बिस्किट व चाय दी गई। कुछदेर बाद दो दर्जन से अधिक छात्राओं को उल्टी और पेट दर्द होने लगा। एक साथ सभी छात्राओं को बीमार होते देख वार्र्डेन नीलम मिश्रा ने बीईओ बिरजू भारती को सूचना दी। बीईओ एंबुलेंस से छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। बीमार हुई छात्राओं में कोमल प्रजापति, पायल रावत व आकांक्षा, ज्योति गौतम ,कांती पाल, प्रिया, निधी गौतम, सीमा देवी, शिवानी गौतम,वैष्ण्वी, सुधा यादव, कोमल कुशवाहा, लक्ष्मी यादव, ज्योति, नेहा, शिवानी गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


छात्राओं ने डॉक्टर को बताया कि बुधवार की शाम को नाश्ते में उन्हें लइया दी गई थी। रात को दाल-चावल खाया था। उन्होंने बताया कि रात से ही उन्हें मिचली होने लगी। छात्राओं ने तबियत खराब होने की बात टीचरों को बताई तो उन्होंने ग्लूकोज व ओआरएस का घोल दिया था। सुबह चाय-बिस्किट खाने के बाद उल्टी व पेट दर्द शुरू हो गया।

अपच के कारण छात्राओं की हालत बिगड़ी है। बुधवार की शाम को छात्राओं ने जो खाना खाया था वह हजम नहीं हुआ। उनमें माइल्ड फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाए गए थे। छात्राओं की हालत में सुधार है। सुरक्षा को देखते हुए अभी उन्हें भर्ती रखा जाएगा।
विज्ञापन

                                                     डॉ. एसपी चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें