फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार दिन पहले हुई लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। किराना व्यापारी से चार दिन पहले हुई लूट की घटना में नामजद आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के बाबू खेड़ा दीक्षितन निवासी किराना व्यापारी संजू बाजपेई आठ जुलाई की दोपहर करीब दो बजे लोडर से पिता के साथ जा रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर बाजपेई ब्रिक फील्ड के पास पल्सर सवार तीन लुटेरों ने तमंचा तानकर 70 हजार रुपये लूट लिए थे। संजू ने लुटेरों का काफी दूर तक पीछा भी किया था, लेकिन वह भागने में सफल रहे थे।
पीड़ित संजू ने केसरीखेड़ा निवासी लुटेरे शुभम लोधी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को नामित आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करके बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें