फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अनियंत्रित तीन कारें पुलिस की जीप से टकराईं, दरोगा-दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाने की जीप (पीआरवी-2941) से तेज रफ्तार तीन कारें टकरा गईं। हादसे में दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। हादसा जीप मोड़ते समय हुआ।
विज्ञापन

घटना के समय ड्यूटी पर एसआई पवन कुमार के साथ सिपाही राहुल और चालक राकेश कुमार थे। जो हादसे में घायल हुए हैं। तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। अन्य गाड़ियों का कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिसकर्मी तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें