नवाबगंज। हाईवे पर गुरुवार रात नवाबगंज चौकी के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक बस छोड़कर भाग गया। करीब एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
अजगैन कोतवाली के ऐतबारपुर के मजरा रवनहार निवासी विशाल (25) मौजूदा समय में लखनऊ के तालकटोरा राजाजीपुरम में रहते हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे विशाल अपने भाई राहुल (22) और दोस्त शुभम (18) के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। बाइक विशाल चला रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज चौकी के पास आजाद नगर डिपो की तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। विशाल और शुभम की हालत गंभीर देख परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए।
घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने चौकी के बगल से रास्ता होने से वाहनों को डायवर्ट किया। क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया और यातायात सामान्य कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम रहा। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर देख लखनऊ भेजा गया है। बस कब्जे में ली है।