फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सड़क हादसा: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक की मौत और तीन घायल, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार

Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

 औरास थाना क्षेत्र में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगा घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में चकलवंशी-संडीला मार्ग पर देर शाम दो बाइकों टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

पेरौरी गांव निवासी किशोर (35) गुरुवार शाम गांव के ही रामविलास को बाइक पर बैठाकर पड़ोसी गांव पंडित खेड़ा चौराहे की साप्ताहिक बाजार गया था। देर शाम घर जाते समय चकलवंशी-संडीला मार्ग पर पहुंचा था तभी पेरौरी का ही निवासी ललित (26) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में ललित के साथ बैठे मलकीत (22) और विकास (19) भी घायल हो गए। दोनों बाइक में पर सवार में चार लोग घायल हो गए। जबकि रामविलास बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायलों को औरास सीएचसी पहुचाया जहां जहां डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में लगी गंभीर चोट मौत की वजह बनी। वहीं गंभीर हालत में ललित और मलकीत को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि विकास का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें