औरास के वार्ड अहिराना में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद घर को सैनिटाइज करते कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना की जिले में हुईं जांचों में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में आठ मरीजों को होम आइसोलेट व 12 को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में शुक्लागंज में 25 व 28 साल के दो युवक, औरास के अहिराना वार्ड में 43 साल की महिला, शहर की कांशीराम कालोनी में तीन युवक, आदर्श नगर मोहल्ले में 28 साल का युवक, हिरन नगर में 35 साल का युवक, ट्रूनेट जांच में 22 साल का युवक और कानपुर व लखनऊ की लैब में जांच कराने वालों में 11 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। औरास में महिला के संक्रमित आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड को सैनिटाइज कराया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब तक 3089 संक्रमित मिले
जिले में अब तक 3089 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 2537 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 483 का इलाज चल रहा है। इनमें 69 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।