फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस घंटे बाद खुला लखनऊ-बांगरमऊ हाइवे

Fri, 01 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मथुरा से गोरखपुर जा रहा एलपीजी बीस टन गैस लदा टैंकर आसीवन थानाक्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार तड़के पलट गया था। पलटने से वाल्व टूट जाने से टैंकर से गैस का तेज रिसाव होने लगा था। आग लगने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने वाहनों का आवागमन रोक दिया था। सैकड़ों भार वाहन जहां के तहां खड़े रहे। बीस घंटे तक चली कवायद के बाद टैंकर की गैस को दूसरे टैंकर में रिफिल किया किया गया, इसके बाद मार्ग का यातायात शुरू हुआ।
विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर बुधवार को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे आसीवन थानाक्षेत्र में टिकाना गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। दुर्गंध आने पर दहशत के चलते नंगाखेड़ा, नयाखेड़ा और टिकाना गांव के लोग खेतों और पेड़ों के नीचे पहुंच गए। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को टैंकर की ओर जाने और बीड़ी, माचिस, सिगरेट और आग का प्रयोग करने से रोक दिया।

दोपहर को हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट के मैनेजर प्रकाश चंद्र झा और सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच खाली टैंकर में गैस रिफिलिंग की कवायद शुरू की। देर शाम तीन क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया जा सका इसके बाद रिसाव रोकने के बाद टैंकर को हटाया गया। रात करीब बारह बजे टैंकर हटने के बाद लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पहिया और चार पहिया वाहन गांव के भीतर और अन्य मार्गों से होकर निकलते रहे इससे जाम जैसी स्थिति नहीं थी। केवल भार वाहन ही सड़क पर खड़े थे और जैसे ही रास्ता खोला गया कुछ ही देर में सभी वाहन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें