फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उपज की मुफ्त में होगी तौल-स्वाती सिंह

Thu, 27 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
नवीन मंडी में व्यापारियों के लाइसेंस चेक करतीं स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नवीन मंडी समिति में किसानों को अब अपनी फसल की तौल के लिए न भटकना पड़ेगा न ही जेब हल्की करनी होगी। मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंची स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने मंडी परिसर में इलेक्ट्रानिक तौल कांटा लगवाने की घोषणा की है। मंडी सचिव से तत्काल प्रस्ताव तलब किया है। इस दौरान मंत्री ने व्यापारियों व किसानों से सीधे मिलकर समस्याओं का हाल जाना। कुछ खामियां मिलने पर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त कर सही कराने की बात कही। वहीं टूटी सड़क को ठीक कराने व सुपर मार्केट की बंद पड़ी दुकानों के निरस्तीकरण का निर्देश दिया।  

स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे स्थित नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। मंत्री के निरीक्षण की भनक लगते ही मंडी सचिव नवीन कोहरी समेत अन्य कर्मचारी आननफानन में कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने मंडी परिसर में प्रवेश करते ही सीधे व्यापारियों व किसानों के बीच पहुंच गई। किसानों से किस तरह उनकी फसल को खरीदा जा रहा है और क्या सुविधाएं हैं। इसकी जानकारी ली। व्यापारियों के लाइसेंस व अन्य प्रपत्रों को भी चेक किया।
विज्ञापन


किसानों ने शौचालय समस्या तो व्यापारियों ने टीन शेड न होने का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने मंडी सचिव से जल्द समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए। किसानों ने फसल की तौल की समस्या बताई तो जल्द इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मंडी परिसर में लगवाने का आश्वासन देने के साथ ही सचिव से प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। सचिव ने देर शाम प्रस्ताव मंत्री के साथ ही विभागीय कार्यालय भेज दिया है।

बिना लाइसेंस नहीं कर सकेंगे खरीदारी
स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंडी समिति सचिव से दो टूक कहा कि बिना लाइसेंस एक भी व्यापारी मंडी परिसर में खरीदारी नहीं कर सकेगा। खरीदारी करने पर व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं व्यापारियों से किसानों की उपज खरीदने पर हर हाल में प्रपत्र छह भर कर देने के निर्देश दिए।

10 दुकानों पर कार्रवाई के संकेत
मंडी परिसर में बनी सुपर मार्केट की 30 दुकानों का आवंटन मंडी समिति ने 26 मई 2013 को किया था। इन दुकानों की नीलामी 2.69 करोड़ में हुई थी। इनमें से 28 दुकानों का अभी तक शटर ही नहीं खुला है। इसके अलावा 10 दुकानदारों का करीब 59 लाख का बकाया भी है। इसका खुलासा मंत्री के निरीक्षण में मंडी सचिव ने किया। इस पर मंत्री ने तत्काल दुकानों को आवंटन रद्द करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


15 जून तक बन जाए सड़के
मंडी समिति परिसर में बनी डामरीकरण सड़क में से करीब एक किमी सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान मंत्री की नजर टूटी सड़क पर पड़ी तो वह सड़क को देखने के लिए आगे बढ़ गई। खस्ताहाल सड़क को 15 जून के पहले ठीक कराने का आदेश वहां मौजूद उप निदेशक निर्माण शिवचरण को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें