फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की तिरपाल काट 10 लाख की तांबे की छड़ें उड़ाई

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रक का कटा तिरपाल व जानकारी देते चालक व क्लीनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार प्रांत के आरा गांव निवासी ट्रक चालक भरत तिवारी गाजियाबाद से तांबे की छड़ें लादकर रांची जा रहा था। सोमवार रात वह गदनखेड़ा बाईपास से रायबरेली रोड को घूमा। चालक के अनुसार चौराहे पर भारी पुलिस बल वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन


गदनखेड़ा चौराहा पर उसका ट्रक सुरक्षित था। गड्ढों भरे मार्ग से वह किसी तरह निकल कर अचलगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज स्थित संकरी पुलिया के पास पहुंचकर टायर की हवा चेक करने के लिए नीचे उतरा। ट्रक का तिरपाल कटा देखा तो उसे चोरी होने का पता चला। उसने अचलगंज थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला सदर कोतवाली का बता उसे चलता कर दिया।

कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने अचलगंज की घटना बता लौटा दिया। पूरी रात सीमा विवाद में वह थाना कोतवाली के चक्कर काटता रहा। बाद में अचलगंज पुलिस तहरीर लेकर ट्रक थाने ले आई। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। ट्रक चालक ने चोरी गईं चार प्लेटों की कीमत करीब दस लाख के करीब बताई है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रात को फोर्स के साथ आजाद मार्ग और बदरका के बीच वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। घटना उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर हुई है। घटना की जांच की जा रही है।


डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एक ओर कोतवाली पुलिस गदनखेड़ा तो दूसरी और अचलगंज पुलिस आजाद मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग अभियान होने से पूरी रात पुलिस अधिकारियों का अचलगंज से बीघापुर आना-जाना रहा। सड़क पर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी चोरों ने ट्रक से लाखों का माल पार कर पुलिस को चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें