फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 22 Sep 2022 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के निंदेमऊ गांव निवासी संजय कुमार बाजपेई (42) बुधवार को मियागंज से दवा लेकर बाइक से घर आ रहा था। मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। पति की मौत से राधिका बदहवास हैं। उनके तीन बच्चे बेटी शिखा (6), राधिका (2) और बेटा पीयूष (11) है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें