फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

हथरस जिले के थाना नगला नौकसी के सिकंदराराऊ निवासी संजय कुमार (39) ट्रक चालक था। गुरुवार देर शाम वह लखनऊ से ट्रक खाली करके कानपुर जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास से पहले ट्रक की कमानी टूटने से गाड़ी खड़ी कर वह सड़क पार करके दूसरी ओर जा रहा था। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में संजय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संजय के माता-पिता की बचपन में मौत होने से मामा भीखम सिंह ने पाला था। पति की मौत से पत्नी मधू और अन्य परिजन बेहाल हैं। बच्चों में बेटी शिवानी के साथ अश्वनी और सुमित हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें