फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक ने टोल कर्मी को 300 मीटर घसीटा, मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे के टोल प्लाजा पर शुल्क बचाने के प्रयास में ट्रक ने टोल कर्मी को चपेट में ले लिया। ट्रक कर्मचारी को करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
सीमेंट लादकर लखनऊ की ओर जा रहा कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रक सोमवार रात कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पहुंचा। रात्रि ड्यूटी पर तैनात अंबेडकरनगर के थाना जलालपुर के गांव अशरफपुर निवासी टीसी (टोल कंट्रोलर) सौरभ (25) ने फास्टैग से 465 रुपये का भुगतान लिया। शिफ्ट इंचार्ज राजीव यादव ने बताया कि पथकर अदा करने के बाद टीसी सौरभ ने ट्रक में क्षमता से अधिक सीमेंट लोड होने पर ओवरलोड शुल्क अदा करने को कहा। इस पर चालक ने ट्रक बढ़ाते हुए टीसी सौरभ को चपेट में ले लिया और लखनऊ की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरणासन्न हालत मे टीसी को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिफ्ट इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अजगैन कोतवाली प्रभारी वीके मिश्र ने बताया कि चालक की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें