फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर चढ़ाया ट्रक, बच्चे को रौंदा

Tue, 27 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने ट्रक फुटपाथ पर चढ़ा दिया। मौके पर मां के साथ खड़ा तीन साल मासूम ट्रक से कुचल कर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम जाम खुलवा पाई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर के मंधना निवासी जीतू की पत्नी स्वाती दस दिन पहले मायके शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा आयुष भी था। सोमवार सुबह करीब दस बजे स्वाती घर के सामने डाक्टर से अपने लिए दवा लेने जा रही थी। साथ में बेटा आयुष भी था। वह सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक न होने का इंतजार कर रही थी तभी हरदोई की ओर जा रहे मौरंग लगे ट्रक ने डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक को फुटपाथ की ओर बढ़ाया और आयुष को कुचलते हुए निकल गया। पहिए में फंसा आयुष दूर तक घिसटता चला गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से गुस्साए लोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने बच्चे के जीवित होने की बात कहकर जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही बच्चे आयुष की मौत हो जाने की सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर नाना नथुनी के साथ अन्य परिजन पहुंचे और क्षेत्र की महिलाओं-पुरुषों ने शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।  कुछ ही देर में शहर में जाम लग गया। सीओ हृदयेश कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जाम लगाने वालों में महिलाएं अधिक होने से महिला पुलिस को भी बुलाया गया। काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास करने के बाद भी लोग सड़क से नहीं हटे तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तो हंगामा कर रहे लोग खिसक गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

 इनसेट
बेटे की मौत से स्वाती का बुराहाल
बेटे आयुष की मौत से स्वाती का बुरा हाल है। वह कभी बेटे को शव को सीने से चिपटाती तो कभी अपने पिता नथुनी और मां मुन्नी से पूछती कि वह अपने पति को क्या बताएगी। परिजनों ने बताया स्वाती की तीन साल पहले कानपुर के मंधना निवासी जीतू के साथ शादी हुई थी। जीतू पेशे से ट्रक चालक है और इस समय वह ट्रक लेकर आसम गया है। परिजनों ने उसे घटना की सूचना दे दी है।
 
परिजन बोले नहीं कराएंगे पीएम, समझाने पर मानें
ट्रक चालक की लापरवाही से बच्चे की मौत से आहत परिजनों ने शव का पोस्टर्माटम कराने से ही इनकार कर दिया। परिजनों ने मर्चरी से शव को वापस लेने का भी प्रयास किया लेकिन कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने परिवार के लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें