फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बस कार पर पलटी, भाजपा नेता की मौत

Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाईपास पर सड़क किनारे सवारियां भर रही प्राइवेट बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस, पास ही खड़ी कार पर पलट गई। कार में बैठे भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई और पास ही दुकान पर गुटखा ले रहे एक रोडवेज बस चालक बस के नीचे दब गया। वहीं प्राईवेट बस में बैठे 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। इसी दौरान उधर से गुजर रहे सांसद ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। बाद में पुलिस क्रे न से बस को किनारे कराया और यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन


उन्नाव से सवारियां लेकर सुबह आठ बजे मौरावां जा रही प्राइवेट बस शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ बाईपास पर स्टेडियम के सामने खड़ी थी। इसी दौरान शहर की आवास-विकास बी ब्लॉक निवासी भाजपा नेता राजेंद्र चतुर्वेदी (55) अपनी कार से पैतृक गांव पुरवा के धन्नीपुर गांव जाने के लिए निकले थे। बाइपास पहुंचने पर मंगतखेड़ा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर का फोन आया और उन्होंने भी साथ चलने की बात कही।

मैनेजर को साथ में बैठाने के लिए राजेंद्र वहीं एक दुकान के पास कार खड़ी कर रुक गए। इसी दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बस आगे बढ़ी और कार से उतरकर खड़े राजेंद्र और दुकान से खीदारी कर रहे अजगैन के भौली गांव निवासी दिलीप सिंह को कुचलते हुए पलट गई। हादसे में बस में बैठे यात्रियों में 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में राजेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बस चालक दीपू, भौलीखेड़ा निवासी राकेश (35), रीना शुक्ला (26) पत्नी भोलू निवासी लंगरपुर पुरवा उनकी बेटी खुशी (ढाई साल) व भाई बिष्नू मिश्रा(30)पुत्र देवनाथ मिश्रा अहेसा मौरावां, राजेश(45)पुत्र रामपाल पतारा घाटमपुर, दिलीप सिंह(50) निवासी भौली अजगैन, राजेंद्र(19)पुत्र सिद्धनाथ बुद्धीखेड़ा कोतवाली व शैलू सोनी(34)पुत्र देवीचरन गिरजाबाग कोतवाली घायल हो गए। इसमें दिलीप सिंह, रीना, खुशी व बिष्नू की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। दिलीप सिंह रोडवेज बस चालक है। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट से डॉक्टरों ने पैर काटने की सलाह परिजनों को दी है।

भारी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
उन्नाव। भाजपा नेता राजेंद्र की मौत की खबर सुनने के बाद कार्यकर्ता बवाल न करें इससे जिला अस्पताल में सीओ रामअर्ज पुलिस बल व पीएससी के साथ पोस्टमार्टम होने तक मौजूद रहे। मृतक के छोटे भाई अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि राजेंद्र पूर्व प्रधान भी थे। पत्नी पुष्पा के अलावा एक लड़का व एक लड़की है जो कि इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहे हैं। इस दौरान सदर कोतवाली के अलावा अचलगंज एसओ भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
...
परिजनों को बंधाया ढांढस
पोस्टमार्टम के बाद शव धन्नीपुर गांव ले जाया गया। यहां सांसद साक्षी महाराज, विधायक उदयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत के अलावा अरुण दीक्षित व अन्य नेताओं ने आकर परिजनों को ढांढस बंधाया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। भाजपा नेता किशन पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
.
मोबाइल की दुकान भी टूटी
लखनऊ बाईपास घटना स्थल पर सड़क किनारे रखी मोबाइल की गुमटी में ट्रक घुस जाने से गुमटी व उसमें रखा सामान तो बेकार ही हो गया। वहीं दुकान संचालक छोटू बिहारी बाल-बाल बच गया। इस दौरान बाईपास पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें