फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डायरिया से परेशान, छह घंटे 29 बच्चे भर्ती, ओपीडी में 275

Mon, 27 May 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में सोमवार को डायरिया और पेटदर्द से परेशान छह घंट में 29 बच्चों को भर्ती किया गया। वहीं ओपीडी में एक बाल रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे जब दूसरे डॉक्टर देर से पहुंचे। इस दौरान ओपीडी गैलरी में खचाखच भीड़ रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। बच्चे डायरिया और पेटदर्द से परेशान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रज कुमार छुट्टी पर रहे, जबकि दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव वार्ड में राउंड के बाद ओपीडी देर से पहुंचे।
सुबह करीब 10 बजे ओपीडी गैलरी में खचाखच भीड़ रही। हालत यह रही कि परिजन बच्चे को भीड़ के बीच से ही हाथों से ऊपर उठाकर डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद डॉक्टर ने ओपीडी पर्ची पर दवा और बचाव की जानकारी दी। वहीं इमरजेंसी वार्ड में एक के बाद एक डायरिया और पेटदर्द के 12 गंभीर बच्चे पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया। इसके अलावा वार्ड एक में 17 बच्चे इमरजेंसी से रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों का शरीर गर्म होने पर, बार-बार उल्टी व दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। इसके अलावा ओआरएस का घोल पीलाते रहें, बच्चों की दूध की बोतल गर्म पानी में धोएं, बच्चे को साफ-सुथरा रखें, ताजी हरी सब्जी का करें प्रयोग करें और पानी उबालकर उसे ठंडा होने पर बच्चे को दें।

ओपीडी में रही संक्रामक रोगियों की भीड़
उन्नाव। रविवार की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पर्चा काउंटर पर 10 बजे के बाद भीड़ अधिक होने से पहले पंजीकरण कराने को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों में नोकझोंक हुई। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को कई घंटे लाइन में लगना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें