फोटो-41-गंजमुरादाबाद के भिखारीपुर में शारदा नहर में प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। स्रोत: आयोजक।
- फोटो : mathura
उन्नाव। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। 24 घंटे में छह सेंटीमीटर बढ़ने के बाद जलस्तर 112.880 मीटर पर पहुंच गया। शुक्रवार की शाम 112.820 मीटर पर पानी था।
जलस्तर बढ़ने से खतरे का निशान 113 मीटर महज 12 सेंटीमीटर दूर है। इससे ग्रामीणों की परेशानी फिर बढ़ने लगी है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर तिरपाल तानकर डेरा डालने लगे हैं। सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव पनपथा, दनकुखेड़ा, बाबू बंगला, बंदनपुरवा में पिछले दिनों जलस्तर घटने के बाद पानी उतरने लगा था। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी।
शनिवार को बढ़ोत्तरी होने के बाद पानी फिर से घरों में घुसने लगा है। रास्ते पानी में डूबने लगे हैं और आवागमन बाधित होने लगा है। परियर से मानाबंगला को जाने वाले रास्ते पर फिर से दो स्थानों पर पानी भर गया है। मरौंदा पनपथा मार्ग पर नाव के सहारे फिर से ग्रामीण आवागमन करने लगे हैं।
फोटो-41-गंजमुरादाबाद के भिखारीपुर में शारदा नहर में प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। स्रोत: आयोजक।- फोटो : mathura
फोटो-41-गंजमुरादाबाद के भिखारीपुर में शारदा नहर में प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। स्रोत: आयोजक।- फोटो : mathura