फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एलकेएम रहीं निरस्त, वरुणा लखनऊ से लौटी

Sun, 14 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
स्टेशन पर अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जैतीपुर में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शनिवार को चार एलकेएम ट्रेनें रद्द रहीं। वरुणा एक्सप्रेस कानपुर न जाकर लखनऊ से ही लौट गईं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग घंटों ट्रेनों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। गंगाघाट से लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक उन्नाव के जैतीपुर और हरौनी के बीच ब्लाक लेकर मरम्मतीकरण का कार्य कराया गया। लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली चार लखनऊ-कानपुर मेमू (एलकेएम) ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा वाराणसी से कानपुर को चलने वाली वरुणा एक्सप्रेस भी लखनऊ से ही लौट गई। इससे रेल यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द होने वाली एलकेएम में दोपहर 12.24 बजे स्टेशन आने वाली ट्रेन संख्या-64207, 2 बजकर 28 मिनट पर आने वाली ट्रेन संख्या-64209, 3.15 बजे आने वाली ट्रेन संख्या-64212 व 2.44 बजे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन संख्या-64252 शामिल रहीं। वहीं सुबह 11 बजे कानपुर जाकर 4:20 बजे वापस लखनऊ लौटने वाली वरुणा एक्सप्रेस के न आने से भी यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसलिए शनिवार को एलकेएम ट्रेनों को रद्द और वरुणा एक्सप्रेस को लखनऊ से वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें