फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला ट्रेन का प्लेटफार्म, ट्रैक पर भगदड़

Thu, 03 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन पर ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से ट्रैक पर भागते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन का अचानक प्लेटफार्म बदलने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग गए प्लेटफार्म की ओर भागने लगे। सैकड़ों यात्री जल्दबाजी में प्लेटफार्म बदलने को रेलवे ट्रैक पर ही कूद गए। लोग इसे रेलवे अधिकारियों की घोर लापरवाही बताते रहे।
विज्ञापन


 बुधवार को दोपहर के तीन बजे रायबरेली पैसेंजर के आने का समय हो गया था। यह ट्रेन उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आती है। लेकिन इस ट्रैक पर टावर वैगन के खड़े होने के चलते अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदल कर तीन नंबर कर दिया। ट्रेन के आने से कुछ सेकेंड पहले ही उसका प्लेटफार्म बदलने का एलाउंस किया गया। एक ओर ट्रेन आते दिख रही थी तो दूसरी ओर ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने का एलाउंस हो रहा था।

इससे एक नंबर पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री तेजी से फुट ओवरब्रिज की ओर भागे तो वह भी लोगों से भर गया। ब्रिज पर भीड़ देख तमाम यात्री ट्रैक पर कूद गए और प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर भागने लगे। इससे स्टेशन पर भगदड़ का माहौल बन गया। यात्रियों को ट्रैक पर भागते देख जीआरपी सिपाही प्लेटफार्म पर पहुंचे और लोगों को ट्रैक पर जाने से रोका। इससे कई महिला व पुरुष यात्री चुटहिल होते बचे। यात्रियों व विभागीय अधिकारियों ने भी इसे इन्क्वायरी की बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि ऐसी सूचनाएं ट्रेन आने से दस मिनट पहले दे देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें