फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पर गिरा स्वागत गेट, तीन की मौत

Thu, 22 Nov 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
स्वागत द्वार के मलबे में दबा ट्रैक्टर व ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी के गांव सकतपुर में मंगलवार की रात धान के पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली रास्ते में बने कालेज के स्वागतद्वार में फंस गई। चालक ने निकालने का प्रयास किया तो स्वागतद्वार ट्रैक्टर पर गिर गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर फतेहपुर चौरासी थाने की पुलिस, सीओ व दो एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतक आश्रितों को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



गांव सकतपुर निवासी अनिल कुमार यादव ने मंगलवार को गांव के ही हुसैनपुर माफ ी (झबरा) निवासी अशोक कुमार से जानवरों के चारे के लिए धान का पुआल खरीदा था। अनिल कुमार यादव मंगलवार की रात गांव के ही सर्वेश (30) पुत्र गन्ना के ट्रैक्टर से पुआल लादकर गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ सकतपुर लौट रहा था। ट्रैक्टर सर्वेश ही चला रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर 15 फीट ऊंचाई तक पुआल लदा था। रात तकरीबन दस बजे ट्रैक्टर गांव में राधाकृष्ण शिवप्रसाद दास इंटर कालेज के मुख्य रास्ते में बने स्वागतद्वार से गुजर रहा था तभी पुआल स्वागतद्वार के बीम में फंस गया। चालक ने ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया तो गेट के दोनों पिलर उखड़ गए और मलबा ट्रैक्टर पर गिर गया।

मलबे में चालक सर्वेश सहित सभी छह लोग दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, तब तक ट्रैक्टर चालक सर्वेश व रोशन (50) पुत्र दुलारे प्रसाद की मौत हो चुकी थी। अजय विश्वकर्मा (18) पुत्र रामप्रकाश, मोहित (20) व अनिल (25) पुत्र भइयालाल और अजयपाल (50) पुत्र शिवचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। बाद में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा को घरवाले ट्रामा सेंटर लखनऊ ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें