गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब होने से अचलगंज कस्बा में लगा जाम ।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। सड़क के गड्ढों में फंसकर ट्रक का गुल्ला टूटने से जाम लग गया। इससे चार किमी तक जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद चालक-क्लीनर द्वारा पहिया बांधकर ट्रक को हटाया गया। जिसके बाद पुलिस आवागमन शुरू करा पाई। इस दौरान लगभग सात घंटे जाम लगा रहा।
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सुबह 9 बजे बीघापुर से एक ट्रक उन्नाव की ओर जा रहा था। कस्बे में पहुंचते ही ट्रक के आगे के पहिए का गुल्ला टूट गया। ट्रक के सड़क पर फंसने से जाम लग गया। ड्राइवर-क्लीनर पहिया खोल कर उसे बनवाने चले गए। कस्बे की सड़क खराब होने और अवैध अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती दोनों छोर वाहनों की कतारें लग गई। दोपहर 3:30 बजे चालक-क्लीनर पहिया बनवाकर पहुंचे और ट्रक में बांधकर उसे आगे बढ़ाया। ट्रक हटने के बाद वाहनों के जल्दबाजी में निकलने की कोशिश में सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े हो गए।