फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ गिरने से बांगरमऊ-उन्नाव मार्ग पर तीन घंटे आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बांगरमऊ-उन्नाव मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ के गिरने से तीन घंटे जाम रहा। मार्ग पर आवागमन बंद रहने से दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सफीपुर से करीब सात किलोमीटर दूर जमल्दीपुर गांव के पास गूलर का पेड़ शुक्रवार शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान सड़क पर गिर गया। इससे बांगरमऊ-उन्नाव मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस ने चकलवंशी से पावा और सफीपुर से रसूलाबाद डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काटकर हटवाया। इसके बाद शाम 7:15 बजे आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें