फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर से 10 लाख के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। इब्राहिमपुर उसराहा गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार, 40 हजार रुपये और 9.60 लाख कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर उसराहा निवासी कृपाशंकर शुक्ला पत्नी उर्मिला और पौत्र के साथ रहते हैं। बुधवार रात रात घर के पीछे पेड़ के सहारे चोर छत पर पहुंचे। आंगन में जाल न होने से रस्सी के सहारे नीचे उतर गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 9.60 लाख कीमत के जेवर और 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। गुरुवार सुबह जब नींद खुली और सामान बिखरा देखा तो वह परेशान हो गए। पुलिस ने जांच की। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि जांच की गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें