फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पानी छिड़काव के दौरान हाईवे पर एक घंटे रेंगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास पर पानी छिड़काव के चलते कानपुर-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित रहा। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सोनिक मोड़ से बसीरतगंज के बीच 200 मीटर दायरे में अंडरपास निर्माणाधीन है, यहां पर रूट डायवर्जन है और एक ही लेन से वाहन निकाले जा रहे हैं। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अंडरपास पर ढाली गई स्लैब में पानी छिड़काव शुरू हुआ। मशीनों से पानी छिड़काव के चलते यातायात बाधित हो गया। सहालग तेज होने से अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे जाम के हालात बन गए। कुछ वाहन सवारों ने दूसरी दिशा से निकलने का प्रयास किया। जिससे वाहन आड़े तिरछे फंस गए और यातायात रेंगने लगा। करीब एक घंटे तक यही हालात बने रहे। शाम छह बजे पानी छिड़काव पूरा हुआ, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें