फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के समर्थऩ में व्यापारियों ने बंद कराया बाजार

Tue, 05 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
व्यापार बंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हालांकि कई जगह  प्रदर्शनकारियों के जाते ही दुकानें फिर खुल गईं। इस दौरान कई स्थानों पर व्यापारी नेताओं और दुकानदारों में नोकझोंक भी हुई। बाद में बाइक जुलूस निकालकर कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ रविवार को व्यापारियों ने एक जुट होकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया और बाजार  बंद कराए। आंदोलन कर रहे सर्राफा कारोबारियों को व्यापार प्रतिनिधि मंडल का साथ मिला तो प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ गई। यूपी बंद के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी व्यापारी बड़ा चौराहा के पास एकत्र हुए और दो टोलियां बनाकर शहर की प्रमुख बाजारों में घूमकर दुकानें बंद कराईं।

व्यापारियों ने शहर के छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, विश्वेश्वर दयाल मार्केट, धवनरोड, स्टेशन रोड मार्केंट, आवास-विकास, गांधी नगर तिराहा की दुकानें बंद कराईं। इस दौरान कुछ दुकानदारों और व्यापारी नेताओं में नोकझोक भी हुई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। बड़ा चौराहा पर जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली लगातार व्यापारी हितों की अनदेखी कर रहे हैं। आज तक न तो किसी व्यापारी नेता से बात की। इतना ही नहीं व्यापारियों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं व्यक्त की। इससे यह साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार को व्यापारियों से कोई सरोकार नहीं है।

केंद्र सरकार के इस रवैए को व्यापारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा। उसके बाद व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्र प्रकाश अवस्थी, देवेंद्र रस्तोगी, रामजी, देवकांत जौहरी, आशीष गुप्ता, शिवम तिवारी, राजू वर्मा, रामबाबू, विजय कुमार, गणेश रस्तोगी, आलोक शर्मा, विनोद साहू, रंजीत, गगन पांडेय समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

बांगरमऊ में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को नगर के सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीकांत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंदकर मोहल्ला खतराना में एक बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई एक्साइज ड्यूटी तत्काल वापस लेने की मांग उठाई गई। बैठक में कन्हैया रस्तोगी, आशय रस्तोगी, राधेश्याम तिवारी, प्रदीप कुमार, ताजू अंसारी तथा कफील अंसारी सहित सभी सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें