फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बचाने को व्यापारियों ने झोंकी ताकत

Sun, 14 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी रोड पर बन रहे आरओबी व सर्विस लेन की जद में आ रही दुकानें बचाने को व्यापारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम व विधायकों से गुहार लगाने के बाद शनिवार को व्यापारी सांसद साक्षी महाराज से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


सांसद ने व्यापारियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने व्यापारियों की समस्या का हल निकालने के लिए डीएम को पत्र भी लिखा। इसके अलावा व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को भी एक ज्ञापन सौंपा। हालांकि इन सब कवायदों के बावजूद व्यापारियों में रविवार को होने वाली कार्रवाई को लेकर बेचैनी है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार जैसे-जैसे दुकानों के ध्वस्तीकरण की तिथि नजदीक आती जा रही है, व्यापारियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। एक ओर प्रशासन कार्रवाई पर अडिग है तो दूसरी ओर व्यापारी अपनी दुकानें बचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। बीते कई दिनों से डीएम व विधायकों से वार्ता करने के बाद शनिवार को व्यापारियों ने सांसद साक्षी महाराज से मिलकर अपनी समस्या सुनाई।
विज्ञापन


इस पर सांसद ने व्यापारियों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने डीएम को व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए एक पत्र भी लिखा। वहीं, सभी व्यापारी प्रस्तावित प्रशासनिक कार्रवाई को स्थगित कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी से भी मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ओवरब्रिज की सर्विस लेन का निर्माण होने में व्यापारियों व भवन स्वामियों के कम से कम नुकसान होने का कोई रास्ता निकालने की मांग की गई। इसके अलावा व्यापारियों ने सर्विस लेन की जद में आ रहे उनके निर्माण को स्वयं गिराने के लिए अधिक से अधिक मोहलत देने की भी मांग की।

एड़ी चोटी का जोड़ लगाया
उन्नाव। आरओबी की सर्विस लेन की जद में आने वाले निर्माणों के खिलाफ रविवार को होने वाली कार्रवाई के लिए एक तरफ प्रशासन पूरी तैयारी में है तो दूसरी तरफ व्यापारी अपने निर्माणों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। व्यापारियों ने अब आंदोलन की भी तैयारी शुरू कर दी हैं।

व्यापार मंडल पदाधिकारी भी आए साथ
उन्नाव। व्यापारियों के निर्माण टूटने का अंदेशा होने के बाद अब उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी इन व्यापारियों के साथ आ गए हैं। शनिवार को मंडल अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव व्यापारियों के साथ सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता व सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्या को सामने रखते हुये कार्रवाई के लिए व्यापारियों को कम से कम एक माह का समय देने की मांग की और व्यापारियों के नुकसान को देखते हुए उन्हें कुछ सहूलियत देने को भी कहा। इस दौरान कृष्ण चंद्र यादव, विजयनंद बाजपेई, अंकित चौरसिया, पवन निगम, असलम, विनय तिवारी, अखिलेश, डॉ. शैलेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, पंकज निगम, जयनरायन, संतोष निगम, दयाशंकर तिवारी, परवेज रजा, दीपक मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें